सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro depot-workshop to be built in Sector-33

Gurugram News: सेक्टर-33 में बनेगा गुरुग्राम मेट्रो का डिपो-वर्कशॉप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro depot-workshop to be built in Sector-33
विज्ञापन
409 करोड़ का टेंडर जारी, पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक होगा निर्माण कार्य
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो एवं वर्कशॉप निर्माण के लिए 409.78 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। डिपो और वर्कशॉप का निर्माण कार्य 21 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जीएमआरएल पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण करा रहा है। नेताजी सुभाष मार्ग पर पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है। योजना के अनुसार पहले चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाना है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जीएमआरएल को 41 एकड़ जमीन दी जाएगी। एचएसवीपी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही जमीन जीएमआरएल को सौंप दी जाएगी। जीएमआरएल ने बृहस्पतिवार को सेक्टर 33 में गुरुग्राम मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए सिविल कार्य, आर्किटेक्चरल कार्य सहित डिपो-कम-वर्कशॉप निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसे छह अप्रैल को खोला जाएगा। कार्य अलॉट होने के बाद 21 माह में एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करना होगा। डिपो में मेट्रो ट्रेनों की पार्किंग, मेंटेनेंस, संचालन और मैनेजमेंट किया जाएगा। इसमें वर्कशॉप शेड बनाया जाएगा, जहां पर ट्रेन की सर्विसिंग, रिपेयर और इंस्पेक्शन कार्य होगा। इसके अलावा लाइट और हेवी मेंटेनेंस बे बनाए जाएगे, अंडरफ्लोर व्हील लैथ, एमसीसी रूम/इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, ट्रेन पार्किंग सुविधाएं, वॉशिंग लाइन, निरीक्षण और टेस्टिंग जोन, सिग्नल और टेलीकॉम रूम समेत अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में 28.5 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव व सेक्टर-9 स्टेशन बनने हैं। बसई से सेक्टर 101 एक स्पर लाइन और डिपो का निर्माण होना है।
सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक का जारी होगा टेंडर
जीएमआरएल दूसरे चरण के मेट्रो निर्माण के लिए टेंडर जल्द जारी करेगा। 14 मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार है। जीएमआरएल के अनुसार दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी कॉरिडोर और सेक्टर पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन जोड़ने के लिए स्पर लाइन शामिल है। मेट्रो के साथ एक अंडरपास बनेगा। दूसरे चरण में सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन शामिल है। इसी चरण में सेक्टर पांच से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाना है। टेंडर जारी करने में देरी का कारण जीएमडीए की दो सड़कों के एलिवेटेड निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed