फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Residents upset by power outages protest block Sohna Road

50 घंटे अंधेरे में 1330 फ्लैट: गुरुग्राम की सोसायटी में सड़क पर उतरे लोग, सोहना रोड जाम कर प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 02:39 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

गुरुग्राम की पिरामिड अर्बन होम्स में बिजली कटौती से परेशान लोगों नेसोहना रोड जाम कर प्रदर्शन किया। उनकी शिकायत थी कि सोसायटी में पिछले करीब 50 घंटे से बिजली नहीं है।

विज्ञापन
Gurugram Residents upset by power outages protest block Sohna Road
बिजली कटौती से परेशान निवासियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली कटौती से परेशान सेक्टर 67 ए स्थित पिरामिड अर्बन होम्स के निवासियों ने प्रदर्शन किया और सोहना रोड काे जाम कर दिया। लोगों की शिकायत थी कि पिछले करीब 50 घंटे से सोसाइटी में बिजली नहीं है। 

विज्ञापन




पिरामिड अर्बन होम्स अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी के तहत आता है, जहां घरों में बैकअप की बिजली नहीं मिलती। बिजली कटने के कुछ घंटे बाद ही लोगों के इंवर्टर भी बंद हो गए। लोगों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन और बिजली निगम की टीम पहुंची। 
विज्ञापन


उन्होंने समझा बुझा कर लोगों को घर भेजा। निवासियों ने बताया कि  सोसाइटी में 1330 फ्लैट हैं। अब 50 घंटे हो चुके हैं और अभी तक बिजली निगम को केबल फॉल्ट नहीं मिला है। लोगों ने होटलों और गाड़ियों में रात बिताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी के 33 केवी के केबल में फॉल्ट आने के कारण सोसाइटी की बिजली करीब 9 घंटे बाधित हुई है। केबल फॉल्ट का पता लगाने और मरम्मत में समय लगने के कारण बिजली की आपूर्ति में दिक्कत आई है। मरम्मत कार्य जारी है। 3 बजे तक सोसाइटी में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed