फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sanitation services stalled in Sector-57; RWA appeals to CM Window.

Gurugram News: सेक्टर-57 में सफाई व्यवस्था ठप, आरडब्ल्यूए ने सीएम विंडो में लगाई गुहार

Wed, 05 Aug 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sanitation services stalled in Sector-57; RWA appeals to CM Window.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। सेक्टर-57 में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई न होने से परेशान रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की शिकायत निवारण कोशिका का रुख किया है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रोशन लाल यादव और उपाध्यक्ष एसके मल्होत्रा द्वारा मिनी सचिवालय स्थित शिकायत अधिकारी को भेजे पत्र में नगर निगम गुरुग्राम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।
पत्र में सेक्टर-57 की आंतरिक सड़कों और रास्तों पर नवंबर 2024 के बाद से सफाई कार्य लगभग ठप पड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एमसीजी द्वारा सफाई के लिए तैनात न्यूनतम श्रम बल को केवल स्थानीय बाजार क्षेत्रों में ही लगाया जा रहा है, जिससे पूरा आवासीय क्षेत्र उपेक्षित है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुसार नियमित झाड़ू और सफाई न होने के कारण उड़ती खतरनाक धूल निवासियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। आरडब्ल्यूए ने पत्र 23 नवंबर 2024 को भेजा था इसके बाद 15 जनवरी 2025 से लेकर 14 जुलाई 2026 तक नगर निगम को 9 रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं। नगर निगम के सुस्त रवैये से हताश आरडब्ल्यूए ने अब सीएम विंडो के माध्यम से हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि एमसीजी आयुक्त को सेक्टर-57 की सड़कों की तुरंत सफाई सुनिश्चित करने और कचरे व धूल के संचय को रोकने के कड़े निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed