फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chairperson of the State Women's Commission hears 15 complaints.

Gurugram News: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की 15 शिकायतों पर सुनवाई

Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chairperson of the State Women's Commission hears 15 complaints.
महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल उत्पीड़न सहित विभिन्न मामलों में दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

पुलिस व संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने मंगलवार को महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सहित अन्य शिकायतों की सुनवाई की। आयोग में दर्ज 15 शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों व पुलिस अधिकारियों को मामलों का शीघ्र व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग की अध्यक्षा ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिकायतों को सुना। जिसमें पीड़ित पक्ष के साथ ही दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद रहे।
सुनवाई के दौरान सोहना तहसील निवासी एक शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध हैं। कई बार पंचायत के माध्यम से समझौता होने के बावजूद जब वह दोबारा अपने ससुराल गई तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी को चार वर्ष हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। इस पर अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने निर्देश दिए महिला के पति की मासिक आय 50 हजार रुपये है, इसलिए वह बच्चों के पालन-पोषण के लिए अपनी पत्नी को प्रतिमाह 25 हजार रुपये देना सुनिश्चित करे। साथ ही पत्नी को संपत्ति में उचित अधिकार दिलाने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान एक अन्य मामले में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति वर्तमान में दुबई में रहते हैं। पुलिस ने आयोग को अवगत कराया कि ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। इस पर महिला आयोग की अध्यक्षा ने मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य महिला आयोग कार्यालय में निर्धारित करते हुए जांच पूरी होने तक चार्जशीट दाखिल नहीं करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अक्तूबर 2025 में पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति को एक लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आयोग को बताया कि आरोपी अब तक 66 हजार रुपये लौटा चुका है। बाकी 34 हजार रुपये दो माह में लौटाने का आश्वासन दिया है। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िता को शेष राशि भी शीघ्र वापस दिलाने के निर्देश दिए।

कार्यस्थल पर उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में एक महिला ने बताया कि वह पिछले ढाई वर्षों से एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एचआर हेड के स्थानांतरण के बाद उनकी रिपोर्टिंग जिस अधिकारी को हुई, उसने उनके साथ मानसिक व यौन उत्पीड़न किया। शिकायत करने पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाते हुए इस्तीफा देने के लिए कहा। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 अगस्त को पंचकूला में उपस्थित होने को कहा। सुनवाई के दौरान एसीपी यशवंत, एसीपी कुलदीप, इंस्पेक्टर रामबीर, इंस्पेक्टर सुनील, इंस्पेक्टर सुधीर, एसआई रंजीत कुमार, एसआई राजेश, एसआई धर्मेंद्र, एसआई हरेंद्र, कंसल्टेंट अंशुल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed