{"_id":"6a72fea1ee028a3dc80b4237","slug":"video-gurugram-no-electricity-for-50-hours-residents-of-pyramid-urban-homes-block-the-road-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 50 घंटे से बिजली नहीं, पिरामिड अर्बन होम्स के निवासियों ने की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: 50 घंटे से बिजली नहीं, पिरामिड अर्बन होम्स के निवासियों ने की सड़क जाम
बिजली कटौती से परेशान सेक्टर 67 ए स्थित पिरामिड अर्बन होम्स के निवासियों ने प्रदर्शन किया और सोहना रोड काे जाम कर दिया। लोगों की शिकायत थी कि पिछले करीब 50 घंटे से सोसाइटी में बिजली नहीं है। पिरामिड अर्बन होम्स अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी के तहत आता है,जहां घरों में बैकअप की बिजली नहीं मिलती।बिजली कटने के कुछ घंटे बाद ही लोगों के इंवर्टर भी बंद हो गए। लोगों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन और बिजली निगम की टीम पहुंची। उन्होंने समझा बुझा कर लोगों को घर भेजा। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 1330 फ्लैट हैं। अब 50 घंटे हो चुके हैं और अभी तक बिजली निगम को केबल फॉल्ट नहीं मिला है। लोगों ने होटलों और गाड़ियों में रात बिताई है। बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी के 33 केवी के केबल में फॉल्ट आने के कारण सोसाइटी की बिजली करीब 9 घंटे बाधित हुई है। केबल फॉल्ट का पता लगाने और मरम्मत में समय लगने के कारण बिजली की आपूर्ति में दिक्कत आई है। मरम्मत कार्य जारी है। 3 बजे तक सोसाइटी में बिजली बहाल कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।