सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Wins Six Medals at Fight Night Dangal

Gurugram News: फाइट नाइट दंगल में हरियाणा ने जीते छह पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Haryana Wins Six Medals at Fight Night Dangal
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन से हरियाणा बनी सर्वश्रेष्ठ टीम
Trending Videos

- इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का आयोजन भविष्य में दिलाएगा ओलंपिक पदक


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार शाम को इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) के फाइट नाइट दंगल : रोड टू लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा और दिल्ली के बीच हुए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन मुकाबलों में हरियाणा के छह खिलाड़ी विजेता रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आईएबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि फेडरेशन देश की एकमात्र ऐसी संस्था है, जो खिलाड़ियों को रिंग के अंदर ही नगद पुरस्कार प्रदान कर रही है व उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीति से प्रेरणा लेकर इस खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रतियोगिता में कुल नौ मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आधिकारिक परिणामों के अनुसार, 50 किग्रा वर्ग में आयुष ने तरुण को हराया, जबकि 66 किग्रा महिला वर्ग में रानी देवी ने जीत दर्ज की। 82 किग्रा वर्ग में शिवा ठाकरान विजेता रहे। 57 किग्रा वर्ग में हर्ष नागर ने अंश को पराजित किया। वहीं, 53 किग्रा महिला वर्ग में आरजू विजेता रहीं।



61 किग्रा वर्ग में महेश ने योगेश को हराया। 72 किग्रा वर्ग में अमन दूहान ने जीत दर्ज की। 57 किग्रा महिला वर्ग में शिवानी दहिया विजेता रहीं, जबकि 79 किग्रा वर्ग में परवेश कुमार ने साहिल कश्यप को हराकर मुकाबला अपने नाम किया।



इन मुकाबलों में हरियाणा के छह खिलाड़ी विजेता रहे, जबकि दिल्ली के तीन खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा टीम को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए 11,000 रुपये का अतिरिक्त नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।




कार्यक्रम में डी. सुरेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में नरेश कुमावत मूर्तिकार, संजय शर्मा, संजीव कुमार(उपाध्यक्ष), डॉ. विपिन माधव गढ़िया(सीओ), डॉ. संकेत यादव(अलवर), अशोक शर्मा( सोनीपत), प्रशांत चौधरी(दिल्ली), गीता चौधरी, मनीष दीक्षित(एअरटेल), अनिल कुमार (डायरेक्टर, वस्त्र मंत्रालय), अनिरुद्ध व्यास (होडल), नेहा सालनी दुआ, प्रमिला मिश्रा सहित अनेक अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed