{"_id":"6a43ba07e1ca7ecf160f8be5","slug":"hospital-opens-after-the-holiday-surge-in-patient-crowds-and-increased-disarray-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93028-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवकाश के बाद खुला अस्पताल...मरीजों की भीड़ और अव्यवस्था बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवकाश के बाद खुला अस्पताल...मरीजों की भीड़ और अव्यवस्था बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लगी लंबी कतारें, मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल दो दिन बंद रहने के बाद मंगलवार को ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ओपीडी में पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही ओपीडी में पर्ची बनवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को पंजीकरण के लिए आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कई काउंटरों पर दो-दो से अधिक लाइनें लगने के कारण पंजीकरण प्रक्रिया भी धीमी रही, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मरीजों और परिजनों का कहना है कि जिले में एक ही नागरिक अस्पताल है। इसलिए इस अस्पताल में बहुत भीड़ होता है। उन्होंने बताया कि भीड़ के हिसाब से प्रशासन को काउंटर की संख्या में बढ़ोतरी करनी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर पर्ची मिल सके और उन्हें इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
-- -- --
लोग बोले...मरीज ज्यादा और काउंटर कम
सुबह से पंजीकरण के लिए लाइन में लगी हूं। करीब एक घंटे बाद मेरा नंबर आया। इतनी गर्मी में लंबी कतार में खड़े रहकर पर्ची बनवाना काफी मुश्किल है। -रंजू, तीमारदार
विज्ञापन
कई लोग पूछताछ के बहाने आगे जाकर पर्ची बनवा लेते हैं, जबकि लाइन में लगे लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इससे काफी समय बर्बाद हो जाता है। -रिंकी, तीमारदार
मेरे पति करीब एक घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। यहां मरीज ज्यादा हैं और काउंटर कम। प्रशासन को भीड़ के अनुसार व्यवस्था बढ़ानी चाहिए। -मिताली, मरीज
दवाई वितरण काउंटर से लेकर महिला पंजीकरण काउंटर तक हर जगह भीड़ है। आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। -निर्मला कुमारी, मरीज