सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   HSVP vacates two acres of land in Sector 33, removes illegal encroachments

Gurugram News: सेक्टर-33 में एचएसवीपी ने दो एकड़ जमीन कराई खाली, अवैध कब्जे हटाए

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
HSVP vacates two acres of land in Sector 33, removes illegal encroachments
विज्ञापन
- कुछ लोगों के विरोध के बीच प्राधिकरण ने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोजर
Trending Videos

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को विरोध के बीच सेक्टर-33 स्थित सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाया। यहां पर दो एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, 10 कमरे बने थे। यह कार्रवाई शहरी संपदा अधिकारी-2 अनुपमा मलिक के निर्देशों पर की गई।
उपमंडल अभियंता (एसडीओ) अमित कौशिक ने बताया कि उक्त जमीन पर बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, लगभग 10 पक्के कमरे और बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध, बहसबाजी और धक्का-मुक्की की गई, लेकिन पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी कब्जाधारियों को हटाया गया। इसके बाद करीब 2 एकड़ क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने या दोबारा कब्जा करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्राधिकरण ने कार्रवाई से दो दिन पहले मुनादी कराकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा उपस्थित रहे। इसके अलावा जेई विकास सैनी, रामफल, सुनील (पटवारी), सतपाल, दयानंद, राजकुमार, राजेंद्र, रामनिवास सहित सर्वे टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed