{"_id":"6a689ee0eed75d6e2205fa01","slug":"husband-suspected-wifes-character-killed-her-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95926-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बुलंदशहर के ध्यानार्थ\nपत्नी के चरित्र पर करता था संदेह, पति ने की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बुलंदशहर के ध्यानार्थ पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह, पति ने की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में खुद ही पत्नी को ले गया था आरोपी, पेट दर्द से मौत की झूठी कहानी बनाई थी
भोंडसी थाना इलाके में सोमवार को सामने आया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के चलते उसकी हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान 21 साल की शालू और आरोपी की पहचान 25 साल के हेमंत के रूप में हुई है। उसने शालू का चुन्नी से गला घोंट दिया, बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी को खुद ही अस्पताल लेकर गया और कहा कि पेट दर्द के कारण पत्नी की मौत हो गई है। बाद में अस्पातल प्रशासन को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया था।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार को भौंडसी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि हेमंत नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी शालू को मृत अवस्था में अस्पताल लाया था। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो शालू के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शालू के परिजनों को सूचित किया।
शालू के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2025 में हेमंत से हुई थी। दोनों बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के पास एक खेत में मजदूरी कर वहीं रहते थे। 27 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे हेमंत ने फोन पर पेट दर्द की सूचना दी और बाद में मौत की खबर दी। पिता ने बताया कि जब उन्होंने शव को देखा तो उन्हें भी गला घोंटने के निशान दिखे थे। पिता ने हेमंत पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर भौंडसी थाने में हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
हेमंत यूपी के बुलंदशहर के सिवारा गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में हेमंत ने स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी शालू के चरित्र पर संदेह था। इसी संदेह के कारण उसने 26 जुलाई की रात चुन्नी से गला घोंटकर शालू की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चुन्नी बरामद कर ली है।