सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Husbands Body Found Hanging in gurugram after Argument Over Wifes Job

सोनम के लिए किया सुसाइड: चार महीने पहले की लव मैरिज, फिर आ गई 1300 KM की दूरी; पत्नी को पास रखना चाहता था ऋषभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर बहसबाजी की बात सामने आई है।

Husbands Body Found Hanging in gurugram after Argument Over Wifes Job
मृतक ऋषभ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी में रहने वाले ऋषभ दीक्षित का शव फंदे से लटका मिला। घटना से पहले मुंबई में नौकरी कर रही पत्नी सोनम से गुरुग्राम शिफ्ट होने को लेकर बहसबाजी हुई थी। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Trending Videos

करीब 1300 किलोमीटर दूर मुंबई से गुरुग्राम पहुंची पत्नी तब उताया गया शव
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ऋषभ की नानी की मृत्यु होने पर परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर कॉल की थी लेकिन 16 अप्रैल की शाम तक कॉल रिसीव नहीं हुई। 16 अप्रैल की शाम को उनकी पत्नी मुंबई से फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में परिवार वाले भी फ्लैट पर पहुंच गए थे और दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं पता कब की आत्महत्या
जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर बहसबाजी की बात सामने आई है। उसने कब फंदा लगाकर आत्महत्या की है, इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। 16 अप्रैल की शाम को आत्महत्या के बारे में पता चला था।

चार माह पहले किया था अंतरजातीय प्रेम-विवाह
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रतनलाल नगर निवासी ऋषभ दीक्षित (33) निजी कंपनी में नौकरी करते थे और सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में किराये पर अकेले रहते थे। करीब चार माह पहले उन्होंने एक युवती से अंतरजातीय प्रेम-विवाह किया था। युवक की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ऋषभ दीक्षित पत्नी को मुंबई से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम में रहकर काम करने के लिए कहते थे। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों बीच बहसबाजी हो गई थी। वह शराब का सेवन भी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed