{"_id":"6a6b9b1bf8155def6804aed4","slug":"inauguration-of-a-health-and-eye-check-up-center-in-shikohpur-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96177-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकोहपुर में स्वास्थ्य और नेत्र जांच केंद्र का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकोहपुर में स्वास्थ्य और नेत्र जांच केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शिकोहपुर गांव के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही मिल सकेंगी। वार्ड पार्षद के प्रयासों के बाद बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को इलाज और जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह हेल्थ एंड आई केयर सेंटर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत शुरू किया गया है। इसे सोसाइटी फॉर एक्शन इन कम्युनिटी हेल्थ (सच) और नरामया चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से चलाया जाएगा। केंद्र में लोगों को सामान्य बीमारी की जांच और डॉक्टर से सलाह की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आंखों की जांच, नजर की जांच, स्वास्थ्य जांच और जरूरत पड़ने पर बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेजने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।केंद्र में मरीजों के लिए जांच और परामर्श की सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुविधा मिलेगी।