{"_id":"69be6f4219299a683c060e2a","slug":"incomplete-mahavir-chowk-walkway-without-lift-and-escalator-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82694-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लिफ्ट और एस्कलेटर बिन अधूरा महावीर चौक वॉक-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लिफ्ट और एस्कलेटर बिन अधूरा महावीर चौक वॉक-वे
विज्ञापन
विज्ञापन
24 करोड़ की लागत से बना एलिवेटेड वॉक-वे, लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के व्यस्त महावीर चौक पर बनाए गए एलिवेटेड वॉक-वे (फुटओवर ब्रिज) का लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह है कि फुटओवर ब्रिज पर अब तक लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों (एस्कलेटर) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पुराने शहर में बस स्टैंड के पास महावीर चौक यातायात की नजर से सबसे व्यस्त चौक है। जीएमडीए ने चौक पर एमजी रोड से बस स्टैंड की ओर अंडरपास का निर्माण कराया है। चौक के चारों ओर एलिवेटेड वॉक-वे बनाया गया है। जीएमडीए ने इसके निर्माण कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी थी। 24 करोड़ खर्च कर 317 मीटर लंबा एलिवेटेड वॉक-वे तैयार हो गया है। हालांकि, जब कार्य योजना बनी थी तो वॉक-वे पर तीन तरफ लिफ्ट जबकि एक तरफ स्वचालित सीढ़ियां लगाई जानी थीं और पांचवें किनारे पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी का प्रावधान किया जाना था। वर्तमान में वॉक-वे से बस अड्डा रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड और पुलिस लाइंस गेट के पास सीढ़ी हैं। सीढ़ियां चढ़ने की असुविधा के चलते अधिकांश लोग वॉक-वे का उपयोग करने से बच रहे हैं और जोखिम उठाकर सीधे सड़क पार करना ज्यादा आसान समझते हैं।
वॉक-वे का कार्य पूर हो गया है। लिफ्ट और सीढ़ी के लिए जीएमडीए को जमीन उपलब्ध करना है। - चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
बिना जरूरत के बनाया वॉक-वे
महावीर चौक वॉक-वे का उपयोग नहीं हो रहा है। बिना जरूरत के इसे बनाकर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये बर्बाद किए गए हैं। यह विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। -सुखबीर कटारिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री
एस्कलेटर और लिफ्ट नहीं होने से लोग वॉक-वे का इस्तेमाल नहीं कर रहे। प्रशासन को जल्द ये सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए, क्योंकि चौक पर ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा रहता है।- सतीश यादव, निवासी सेक्टर-64
Trending Videos