सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Investigation sparks controversy...cleanliness stalls in Manesar

Gurugram News: जांच से छिड़ा विवाद...मानेसर में थमा सफाई का पहिया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Investigation sparks controversy...cleanliness stalls in Manesar
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था चरमराई...एजेंसी ने कूड़ा उठाने से किया मना, लोगों की बढ़ी मुसीबत


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की चेकिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहरा गया है। मेयर के पति द्वारा की गई गाड़ियों की जांच के बाद कूड़ा उठाने वाली एजेंसी ने बुधवार से काम बंद कर दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में कूड़ा उठान रुक गया है। दो दिन से हालात ऐसे हैं कि कई घरों और इलाकों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं और बदबू व गंदगी की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

जनता के पैसे की बर्बादी नहीं चलेगी : मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव


मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि उन्हें लंबे समय से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों ने कई जगह उनकी गाड़ी रोककर भी सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की जांच शुरू की और एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लगाए। मेयर का कहना है कि जनता के पैसे से चल रहे काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि 64 करोड़ रुपये के सफाई टेंडर में गड़बड़ी पाई जाती है तो मामले की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संबंधित विभागों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एजेंसी ने किया काम बंद
सफाई का काम देख रही पूजा कंसल्टेशन एजेंसी ने जांच के बाद काम बंद करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने नगर निगम को ई-मेल भेजकर आधिकारिक रूप से काम रोकने की सूचना दी है। कूड़ा नहीं उठने के कारण अब निगम क्षेत्र के 30 गांवों व सोसाइटी से कूड़ा नहीं उठ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड रही है। दो दिन से कूड़ा नहीं उठने के कारण जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


जांच के लिए निगम आयुक्त ने टीम की गठित


निगम आयुक्त ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है, जो यह देखेगी कि काम क्यों रुका और किन परिस्थितियों में विवाद बढ़ा। काम ठप होने के कारण पूरे निगम क्षेत्र में कूड़ा उठान बंद हो गया है। क्षेत्र में 100 टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो चुका है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है क्योंकि नियमित टैक्स देने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

--------------------------------
लोग बोले- कूड़ा नहीं उठने से बढ़ी परेशानी


डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं आने से कई जगह कूड़ा जमा होने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है और आसपास गंदगी फैलने लगी है। -विजय, कासन निवासी


सोसाइटी से पिछले कई दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -गौरव शर्मा, गोदरेज सोसाइटी निवासी

दो दिन से सोसाइटी में कूड़ा उठाने के लिए निगम की तरफ से कोई गाड़ी नहीं आ रही है। ऐसे में कूड़ा घर पर ही जमा होने लग रहा है। -मोहित, सेक्टर-एक निवासी

पहले भी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था। अब पिछले दो दिनों से फिर कूड़ा उठान नहीं हो रहा, जिससे परेशानी बढ़ रही है। -सुभाष प्रधान, नैनवाल निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed