सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Director of the Health Department inspected the hospital.

Gurugram News: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
The Director of the Health Department inspected the hospital.
विज्ञापन
निदेशक ने समस्याओं को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ब्रह्मदीप सिंह सिंधु ने सोहना नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी हासिल की। अस्पताल प्रशासन ने निदेशक को समस्याओं के बारे में अवगत कराया। वहीं, निदेशक ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताई गईं समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।



बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ब्रह्मदीप सिंह सिंधू ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल एसएमओ नीरू यादव, डॉ. रणविजय, डॉ. सुशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। निदेशक ने अस्पताल भवन में बनाए वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की दैनिक ओपीडी, दवाइयों, स्टाफ आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल की एसएमओ नीरू यादव ने पुराने भवन की जर्जर हालत, भवन को सीवर लाइन से जोड़ने, नया शव गृह के निर्माण व बिजली की लाइन हॉटलाइन से कराने आदि की मांग रखी। इसके अलावा अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ, हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने को भी कहा। वहीं, निदेशक ब्रह्मदीप सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

------------------
अस्पताल में रोजाना डीएमएस को राउंड लगाने के निर्देश
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ब्रह्मदीप सिंह सिंधु ने बृहस्पतिवार को दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंसर वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी और गायनी विभाग का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने निदेशक को अस्पताल में मौजूद विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से अवगत कराया। निदेशक ने अस्पताल प्रबंधन को आश्वासन दिया कि बताई गई समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed