सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Blast in cable, power supply affected

Gurugram News: केबल में ब्लास्ट, बिजली व्यवस्था प्रभावित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Blast in cable, power supply affected
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित आउटस्टेशन सबस्टेशन में केबल में ब्लास्ट होने से इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटना के बाद हालात गंभीर होते देख मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तकनीकी टीमों के अनुसार, केबल ब्लास्ट होने से विद्युत आपूर्ति तंत्र को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण रात में तुरंत बिजली बहाल करना संभव नहीं हो सका। सेक्टर-99, सेक्टर-99ए स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट्स, परीना कोबान और सेक्टर-102 की सोसायटियों में बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो सुबह 7 बजे बहाल हो सकी। करीब 8 घंटे तक लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। हजारों निवासियों को एसी, कूलर, पानी सप्लाई और लिफ्ट बंद होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे पूरी रात लोगों की मुश्किलें बढ़ी रहीं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed