सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It is difficult to go out due to the scorching sun and toxic air.

Gurugram News: तेज धूप और जहरीली हवा के कारण बाहर निकलना मुश्किल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
It is difficult to go out due to the scorching sun and toxic air.
विज्ञापन
14 मार्च से बारिश के आसार, सेक्टर-51 में एक्यूआई 374 दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बढ़ती गर्मी और जहरीली हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर अप्रैल में महसूस होने वाली गर्मी इस बार मार्च में ही दिखने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान पिछले वर्ष 2025 की तुलना में तीन-चार डिग्री अधिक है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और धूप में अधिक समय रहना लोगों के लिए असहज हो रहा है। 14 से 17 मार्च तक बारिश के आसार जताए गए हैं।



शहर में सुबह और शाम हल्की हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। ग्वाल पहाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300, सेक्टर-51 में 374, विकास सदन में 355 और मानेसर में 269 दर्ज किया गया। टेरी ग्राम का डेटा अभी उपलब्ध नहीं है। यह स्तर खराब से बेहद खराब श्रेणी में आता है, लोगों को बाहर निकलते समय सतर्क रहने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed