सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jatin's unbeaten century led Sports Gurukul Academy to victory.

Gurugram News: जतिन की नाबाद शतकीय पारी ने स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी को दिलाई जीत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Jatin's unbeaten century led Sports Gurukul Academy to victory.
विजेता टीम स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीडीडीसी मैदान पर बुधवार को 40 ओवर मुकाबले में स्पोर्ट्स गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने टीडीएल क्लब को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल क्लब 32 ओवर में 218 रन पर ऑल आउट हो गई। स्पोर्ट्स गुरुकुल ने 34.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Trending Videos




टीडीएल से कप्तान मनू ने 57 रन, अंशुल ने 34 रन और निरज ने 25 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स गुरुकुल से कुणाल ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं आदित्य, निखिल और लक्ष्य ने 2-2 विकेट लिए। स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी के सलामी बल्लेबाज जतिन ने नाबाद 108 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं सचिन ने 63 रन बनाए। टीडीएल क्लब से काव्यांश एक विकेट लेने में कामयाब रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed