{"_id":"69dcce5fe3d88f12e40c2f1a","slug":"victory-in-lanka-tipu-wins-the-gold-of-his-dreams-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84787-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लंका में फतह... टीपू ने जीता सपनों का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लंका में फतह... टीपू ने जीता सपनों का सोना
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका में आयोजित साउथ एशिया जू-जित्सु प्रतियोगिता में जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। श्रीलंका में आयोजित तीसरी साउथ एशिया जू-जित्सु प्रतियोगिता में फतह हासिल कर जिले की टीपू यादव ने सपनों का स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। यह प्रतियोगिता 11 से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें नेपाल, भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव सहित कुल सात देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गांव कांकरौला की टीपू ने सभी मुकाबलों में विरोधी खिलाड़ियों को हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में टीपू यादव ने मेजबान श्रीलंका की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। सीनियर वर्ग के 70 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए टीपू ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
गांव कांकरौला स्थित राव नवल सिंह स्पोर्ट्स क्लब के प्रशिक्षक पहलवान मनीष यादव ने बताया कि टीपू ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया था, जिसका परिणाम अब स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह जीत अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। स्वर्ण पदक जीतने के बाद टीपू यादव ने कहा कि वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य के साथ श्रीलंका आई थीं और अपनी तैयारी पर उन्हें पूरा भरोसा था। देश के लिए पदक जीतना उनका सपना था, जो अब पूरा हो गया है।
Trending Videos