{"_id":"6a523d2ca706759c570bb2e8","slug":"judo-stars-to-gather-in-gurugram-district-championship-kicks-off-on-july-23-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94192-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम में जुटेंगे जूडो के सितारे, 23 जुलाई से जिला चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम में जुटेंगे जूडो के सितारे, 23 जुलाई से जिला चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दौलताबाद जूडो एकेडमी में सब-जूनियर से सीनियर वर्ग तक खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दो दिन तक होंगे रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में जूडो की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से 28वीं डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा। प्रतियोगिता गांव दौलताबाद स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास जूडो एकेडमी में आयोजित होगी। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय रतन और सचिव व जूडो कोच महिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। चैंपियनशिप में लिटिल लिटिल मिनी सब-जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के मुकाबले आयोजित होंगे। प्रतियोगिता को खिलाड़ियों की सुविधा के अनुसार दो सत्रों में बांटा गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के मुकाबले आयु और वजन वर्ग के आधार पर कराए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस चैंपियनशिप में जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए भी बेहतर मंच मिल सकेगा।