{"_id":"69df6d6504f8788c49068798","slug":"june-like-heat-in-april-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84972-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अप्रैल में जून वाली तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अप्रैल में जून वाली तपिश
विज्ञापन
विज्ञापन
39 डिग्री तापमान दर्ज, गर्म हवाओं ने किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और देर रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तेज धूप लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। दोपहर में चल रहीं गर्म हवाओं ने बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।
दोपहर के समय हालात ऐसे हो जाते हैं कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ में कमी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X