फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   KMP service road set for improvement

Gurugram News: केएमपी सर्विस रोड की सुधरेगी सूरत

Wed, 12 Aug 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
KMP service road set for improvement
एचएसआईआईडीसी ने सड़क की मरम्मत और दोबारा कारपेटिंग की योजना की तैयार
विज्ञापन

नंबर गेम - 70 करोड़ रुपये की आएगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पचगांव से कुंडली तक केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड की खराब हालत से जल्द राहत मिलने वाली है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने सड़क की मरम्मत और दोबारा कारपेंटिंग की योजना तैयार कर ली है। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से 83 किलोमीटर लंबी सड़क को सुधारा जाएगा।

इस सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। खासकर भारी वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। कई बार गड्ढों के कारण वाहनों में सामान खराब होने का खतरा भी रहता है। सड़क खराब होने से माल पहुंचने में ज्यादा समय लगता है और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


पचगांव से कुंडली तक का यह मार्ग मानेसर सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक और दूसरे मालवाहक वाहन आते-जाते हैं। दिल्ली, सोनीपत, खरखौदा और मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यह रास्ता अहम है। परियोजना के तहत सड़क के दोनों तरफ नई कारपेंटिंग की जाएगी। साथ ही जगह-जगह बने गड्ढों को भरा जाएगा। सड़क को मजबूत बनाने के लिए निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
करीब 70 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवंटन होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क ठीक होने के बाद मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी। इससे सामान कम समय में पहुंचेगा और उद्योगों को भी फायदा मिलेगा। -परवीन बेनीवाल, मैनेजर, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed