फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bandhwari Landfill: All four samples fail; notice issued to the municipal corporation.

बंधवाड़ी लैंडफिल : चारों सैंपल फेल, निगम को नोटिस

Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bandhwari Landfill: All four samples fail; notice issued to the municipal corporation.
बारिश के दौरान लीचेट के बाहर बहने के मामले में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट से बारिश के दौरान जहरीले रसायन युक्त पानी (लीचेट) का रिसाव एक बार फिर गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम गुरुग्राम को नोटिस जारी किया है। दरअसल, हालिया जांच में लीचेट के चार सैंपल पूरी तरह फेल पाए गए हैं, जो अरावली के पर्यावरण और स्थानीय भूजल के लिए बड़े खतरे की घंटी हैं। नियमों की इस निरंतर अनदेखी के कारण नगर निगम पर हर महीने 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जा रहा है, जिससे डंपयार्ड के कचरा और अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम से लीचेट के प्रबंधन और रोकथाम को लेकर जवाब मांगा है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर ने बताया कि लैंडफिल से लीचेट बाहर बहने के मामले को लेकर नगर निगम को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में लीचेट के उचित प्रबंधन और इसके बाहर निकलने से रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लैंडफिल साइट पर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर लगे करोड़ों रुपये के जुर्माने के बाद भी निगम की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पर्यावरणविदों का कहना है कि वर्षा के पानी के साथ लीचेट के आसपास के क्षेत्र में फैलने से पर्यावरण और भूजल पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed