फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Tricolour will be delivered to your doorstep upon online booking.

Gurugram News: ऑनलाइन बुकिंग पर घर पहुंचेगा तिरंगा

Wed, 12 Aug 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The Tricolour will be delivered to your doorstep upon online booking.
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले में 61 डाकघरों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाएं की गई हैं। ऑनलाइन माध्यम से तिरंगे की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि डाकघरों से इसकी बिक्री 13 अगस्त से शुरू होगी। ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को तिरंगा उनके दिए गए पते पर घर पहुंचाया जाएगा। मुख्य डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से करीब 250 राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, ऑफलाइन बिक्री के लिए जिले के डाकघरों में करीब 3500 तिरंगे उपलब्ध रहेंगे। कोई भी व्यक्ति निर्धारित कीमत 25 रुपये का भुगतान कर तिरंगा प्राप्त कर सकेगा। ऑफलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद लोग अपने नजदीकी डाकघर में जाकर राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed