फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal constructions razed following Supreme Court order.

Gurugram News: सुप्रीम आदेश पर जमींदोज हुए अवैध निर्माण

Wed, 12 Aug 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal constructions razed following Supreme Court order.
नगर निगम की ओर से अवैध भवनों की तोड़फोड़। वि
अतिक्रमण पर एमसीजी का व्यापक अभियान, 200 कमरे और 89 ढांचे ध्वस्त
विज्ञापन

नंबर गेम - 105 एकड़ निगम की भूमि पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बुधवार को शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में की गई। इस दौरान कादरपुर में 1.5 एकड़ निगम भूमि से करीब 200 कमरे हटाए गए, जबकि सदर बाजार सहित प्रमुख मार्गों पर 89 अवैध और अस्थायी ढांचे ध्वस्त किए गए।

दिनभर चले इस अभियान में सरकारी और निगम भूमि पर किए गए अनधिकृत कब्जों को हटाया गया। इसमें अवैध निर्माण, रैंप, चबूतरे, टीन शेड, रेहड़ी-पटरी, खोखे और काउंटर शामिल थे। सेक्टर-68, गांव बसई और सेक्टर-71 में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। सेक्टर-71 में एक बड़े अनधिकृत निर्माण को तोड़ा गया। नगर निगम ने कहा कि स्वीकृत नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि अतिक्रमण से सड़कों की चौड़ाई कम होती है और यातायात बाधित होता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि निगम की टीमें लगातार अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed