फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Market Dispatch: Traders distressed by the dilapidated state of Sector-12 market.

मार्केट संवाद : सेक्टर-12 मार्केट में बदहाली से व्यापारी परेशान

Wed, 12 Aug 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Market Dispatch: Traders distressed by the dilapidated state of Sector-12 market.
ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए
- न सफाई व्यवस्था, न स्ट्रीट लाइट, न शौचालय और न ही फुटपाथ
विज्ञापन

- शिकायतों के बावजूद विभाग नहीं ले रहा सुध, कारोबार पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-12 मार्केट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण दुकानों के आसपास कूड़ा जमा रहता है। इसके अलावा बाजार में स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से शाम होते ही कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चलने वालों को सड़क के किनारे से गुजरना पड़ता है।
बुधवार को आयोजित मार्केट संवाद के दौरान व्यापारियों ने बाजार की समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण बाजार का माहौल प्रभावित हो रहा है। गंदगी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। शाम के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। वहीं, फुटपाथ नहीं होने के कारण सड़क पर पैदल चलने वालों और वाहनों के बीच परेशानी होती है। कई बार सड़क किनारे वाहन खड़े होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में सुविधाओं की कमी का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहक अधिक समय तक बाजार में रुकना पसंद नहीं करते। व्यापारियों ने संबंधित विभाग से सफाई व्यवस्था नियमित कराने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने, सार्वजनिक शौचालय बनाने और फुटपाथ की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स-
नियमित सफाई नहीं होने से बाजार में गंदगी जमा रहती है। कई बार शिकायत के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ। -ओमकार यादव, अध्यक्ष
शाम के बाद बाजार के कई हिस्सों में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। -हिमांशु पांडे, दुकानदार
सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। -प्रदीप यादव, दुकानदार
फुटपाथ नहीं होने से पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ता है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। -नरेश अग्रवाल, दुकानदार

ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

ओमकार यादव। मार्केट संवाद वाली खबर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed