फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to free the industrial area from traffic jams.

Gurugram News: औद्योगिक इलाके को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Demand to free the industrial area from traffic jams.
गुरुग्राम। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) द्वारा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की समस्याओं एवं उनके व्यावहारिक समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जीआईए और अन्य औद्योगिक संगठनों की ओर से सुझाव दिया गया कि टोल व्यवस्था को समाप्त किया जाए या वाहनों के सुचारु और निर्बाध आवागमन की व्यवस्था की जाए, ताकि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें न लगें। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, वाहनों का ईंधन बचेगा तथा वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। इस अवसर पर एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता की आवश्यकता होने पर बोर्ड द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed