{"_id":"6a7c694a0f381b473d008438","slug":"electric-scooter-rider-injured-after-being-hit-by-a-car-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97572-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, आरोपी चालक मौके से फरार
- पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई दिल्ली के छावला स्थित पहाड़वा कॉलोनी निवासी रजत कुकरेती ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित यू-ब्लॉक में किराये पर रहता है। 9 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से उद्योग विहार से सेक्टर-28 जा रहा था। हमेलटेन रोड पर सेक्टर-27/28 कट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने सामने से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में रजत को गंभीर चोटें आईं। आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही कार और आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल राकेश कर रहे हैं।