फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Land freed from encroachment; preparations for development now underway.

Gurugram News: जमीन कब्जामुक्त, अब विकास की तैयारी

Thu, 13 Aug 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Land freed from encroachment; preparations for development now underway.
जमीन की सुरक्षा के लिए बाउंड्री बनाने का काम शुरू, क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने हाल ही में दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास रामपुरा, नखड़ौला और नाहरपुर कासन क्षेत्र में सरकारी जमीन से कब्जा हटाया है। कार्रवाई के दौरान करीब आठ एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

कब्जा हटाने के बाद अब एचएसआईआईडीसी ने इस जमीन की सुरक्षा के लिए बाउंड्री बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन को दोबारा कब्जे में जाने से रोकने के लिए यहां पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने कब्जाधारियों को साफ चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जाने की योजना

कब्जा मुक्त कराई गई करीब आठ एकड़ जमीन को अब खाली नहीं छोड़ा जाएगा। एचएसआईआईडीसी की ओर से इस जमीन के बेहतर इस्तेमाल की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां भविष्य में औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जाने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, जमीन के इस्तेमाल को लेकर आगे की योजना तैयार की जाएगी। इसके तहत प्लॉट विकसित करने के साथ क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने पर काम किया जा सकता है। इससे सरकारी जमीन का सही इस्तेमाल होने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निगम की कार्रवाई से अवैध कब्जों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed