सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Long Queues at Orthopedic OPD; Administration Directs Expedited Treatment

Gurugram News: ऑर्थोपेडिक ओपीडी में लंबी कतारें, प्रशासन ने इलाज में तेजी के दिए निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Long Queues at Orthopedic OPD; Administration Directs Expedited Treatment
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों को होती है परेशानी
Trending Videos

सर्जरी के लिए भी 20 से 25 दिनों बाद की तारीख मिल रही

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाओं को लेकर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से ऑर्थोपेडिक ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं, जिसके कारण लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
मरीजों का कहना है कि समय पर उपचार न मिलने से उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्जरी के लिए भी 20 से 25 दिनों बाद की तारीख मिल रही है, जिससे गंभीर मरीजों की चिंता बढ़ रही है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं। प्रशासन ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे मरीजों के इलाज में तेजी लाएं और अनावश्यक देरी से बचें। साथ ही ओपीडी में मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने पर भी विचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बीते कई दिनों से मरीजों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए ऑर्थोपेडिक ओपीडी की व्यवस्था सुधारने के लिए डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उद्देश्य है कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और सर्जरी पर बढ़ता दबाव भी कम किया जा सके। -डाॅ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
---

तीन दिन अवकाश, इमरजेंसी में बढ़ाई डॉक्टरों की ड्यूटी
गुरुग्राम। तीन दिन के लगातार अवकाश को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। अवकाश के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सामान्य दिनों के मुकाबले दो से तीन डॉक्टर अधिक तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। खासतौर पर मेडिसिन ओपीडी में अधिक दबाव रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को पहले से ही सुदृढ़ किया गया है। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य है कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article