सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   LPG Supply Smooth; Do Not Heed Rumors: Deputy Commissioner

एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारु, अफवाहों पर ध्यान न दें : उपायुक्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
LPG Supply Smooth; Do Not Heed Rumors: Deputy Commissioner
विज्ञापन
कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी, रोजाना 6 टीमें कर रहीं निरीक्षण
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। डीसी अजय कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है, ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में एचपीसीएल, इंडेन और भारत गैस की कुल 58 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति कर रही हैं। जिले में लगभग 10 लाख 27 हजार घरेलू उपभोक्ता और 9,923 वाणिज्यिक उपभोक्ता हैं, जिनकी मांग के अनुसार गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और अनावश्यक रूप से सिलिंडर की बुकिंग या संग्रहण कर पैनिक की स्थिति उत्पन्न न करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) अशोक रावत ने बताया कि डीसी अजय कुमार के दिशा-निर्देशन में जिले में लगातार छापेमारी कर गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को सोहना क्षेत्र के रिठोज गांव में निरीक्षण के दौरान 56 घरेलू तथा 13 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

बॉक्स
एलपीजी गैस बुकिंग के लिए अतिरिक्त नंबर जारी


जिले में एलपीजी गैस की बुकिंग को सुगम और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से इंडियन ऑयल (आईओसीएल) द्वारा अतिरिक्त बुकिंग नंबर जारी किए गए हैं। बतादें कि बढ़ते बुकिंग ट्रैफिक को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपभोक्ता अब आईवीआरएस नंबर 8391990070 तथा मिस्ड कॉल नंबर 8927225667 के माध्यम से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप (इंडियन ऑयल वन) और फोन पे तथा पेटीएम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। शहरी उपभोक्ताओं के लिए पिछली बुकिंग के बाद 25 दिन तथा ग्रामीण/उज्ज्वला उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed