{"_id":"6a689c2416a6c542bf0d7546","slug":"maintenance-charges-hiked-without-notice-residents-of-roselia-society-upset-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95929-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना सूचना 35 प्रतिशत बढ़ाया मेंटेनेंस, रोसेलिया सोसाइटी के लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना सूचना 35 प्रतिशत बढ़ाया मेंटेनेंस, रोसेलिया सोसाइटी के लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवासियों का आरोप- बढ़े हुए शुल्क का नहीं दिया कोई आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर स्थित सेक्टर-95 की सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसाइटी में 35 प्रतिशत मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि सोसाइटी प्रबंधन ने बिना किसी सूचना के अचानक मेंटेनेंस बढ़ा दिया। लोगों का कहना है कि उनसे पहले कोई राय नहीं ली गई, न ही मेंटेनेंस बढ़ाने का कोई कारण बताया गया।
निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने प्रबंधन से पूछा कि मेंटेनेंस क्यों बढ़ाया गया है, तो उन्हें कोई दस्तावेज या प्रमाण नहीं दिखाया गया। किसी भी तरह का शुल्क बढ़ाने से पहले सभी निवासियों को जानकारी देना जरूरी होता है।
इसके अलावा सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को लेकर भी समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी का एसटीपी अब तक सीवर लाइन से नहीं जुड़ा है। एसटीपी के गंदे पानी के कारण सोसाइटी के लोगों की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
निवासी नीरज और जतिन ने मेंटेनेंस बढ़ाने का पूरा हिसाब और कारण सभी के सामने रखने और एसटीपी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।