{"_id":"6a0c65afc53987f5930c57d3","slug":"major-administrative-reshuffle-in-the-tax-branch-of-the-municipal-corporation-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88518-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम की टैक्स ब्रांच में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम की टैक्स ब्रांच में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में 134 कर्मचारियों का हुआ तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स ब्रांच में सामने आई गड़बड़ियों और फाइलों को लंबे समय तक पेंडिंग रखने की शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। निगम आयुक्त के निर्देश पर कुल 134 कर्मचारियों का तबादला कर उन्हें विभिन्न विभागों और शाखाओं में भेज दिया गया है। इस बड़े स्तर के फेरबदल के बाद निगम कार्यालयों में हलचल का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कई महीनों से प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य कर संबंधी मामलों की फाइलें बिना कारण लंबित रखे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कर्मचारियों को जोनल टैक्सेशन ऑफिस में लगाया गया है, वहीं कुछ को टैक्सेशन ऑफिस से हटाकर अन्य विभागों में लगाया गया है।
कई मामलों में कर्मचारियों पर जानबूझकर काम में देरी करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप भी लगे थे। शिकायतों के बढ़ने के बाद अधिकारियों ने विभाग की कार्यशैली की समीक्षा की, जिसमें कई खामियां सामने आईं।
विज्ञापन
इसके बाद प्रशासन ने एक साथ बड़े स्तर पर तबादले करने का फैसला लिया। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता चौधरी का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य टैक्स शाखा की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। साथ ही लंबित फाइलों का जल्द निपटान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Trending Videos