{"_id":"6a181a844d3b8033bb0473b9","slug":"mandore-express-to-get-additional-ac-coaches-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89484-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मंडोर एक्सप्रेस में बढ़ेंगे अतिरिक्त एसी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मंडोर एक्सप्रेस में बढ़ेंगे अतिरिक्त एसी कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर और जोधपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 22492/22491 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर और जोधपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मंडोर एक्सप्रेस में एक जून से 16 जून तक सेकंड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के अतिरिक्त डब्बे जोड़े जाएंगे। गाड़ी संख्या 22492 मंडोर एक्सप्रेस रात 9:20 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात 10:16 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन रेवाड़ी, अलवर और जयपुर होते हुए अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे जोधपुर पहुंचती है।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22491 मंडोर एक्सप्रेस जोधपुर से रात 8:30 बजे रवाना होकर जयपुर, अलवर और रेवाड़ी के रास्ते सुबह करीब 5:30 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचती है और इसके बाद सुबह 6:45 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और लंबी वेटिंग की समस्या में भी राहत मिलेगी। खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों में राजस्थान और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव के लिए सौंपा ज्ञापन
पटौदी। भुज-दिल्ली रात्रिकालीन एक्सप्रेस रेलगाड़ी के समय-सारणी में संशोधन किए जाने की लोग मांग कर रहे हैं। इसे लेकर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी को दिल्ली कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग रखी है कि गाड़ी संख्या 19403/19404 भुज-दिल्ली रात्रिकालीन एक्सप्रेस दिल्ली कैंट, गुरुग्राम एवं पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से पैसेंजर ट्रेनों के प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है। उन्होंने बताया कि डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने जांच के लिए कहा है। संवाद

Trending Videos