सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Medical check-up of over 550 people for Amarnath Yatra

Gurugram News: अमरनाथ यात्रा के लिए 550 से अधिक लोगों का मेडिकल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Medical check-up of over 550 people for Amarnath Yatra
विज्ञापन
गुरुग्राम। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण और अनिवार्य मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा में भाग लेने के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा, जिसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल से जारी किया जाएगा। बीते तीन दिनों में 550 से अधिक लोग स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा और फॉर्म को नागरिक अस्पताल के पहले तल पर स्थित कमरा नंबर 227 में पंजीकृत कराना होगा, जहां आगे की मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद
Trending Videos


अमरनाथ यात्रा अधिकारिक बेवसाइट के अनुसार
नोट -13 से 70 वर्ष की आयु के तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए पात्र हैं, जबकि छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वर्जन

जांच प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को अधिक इंतजार न करना पड़े। उसी दिन जांच पूरी होने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र भी जारी किया जा रहा है। -डाॅ. मनीष राठी, एमएस व अमरनाथ यात्रा मेडिकल, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed