सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monkeys Turn Hospital Water Tank into a Swimming Pool

Gurugram News: अस्पताल में पानी की टंकी को बंदरों ने बनाया स्विमिंग पूल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Monkeys Turn Hospital Water Tank into a Swimming Pool
विज्ञापन
शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का वीडियो वायरल होने पर तसले से बंद कराया टंकियों का मुंह
Trending Videos

नूंह मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के बाद हरकत में आया प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छत पर रखी पानी की टंकी को बंदरों ने स्विमिंग पूल बना दिया है। टंकी का ढक्कन खुला होने से बंदर बेखौफ उसमें घुसकर पानी पीते और उछल-कूद करते वायरल वीडियो में नजर आए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठने पर अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन सभी पानी की टंकियों को ढकने के लिए तसले रखवा दिए हैं। इसी पानी का इस्तेमाल पेयजल के लिए होने पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाले पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने लाजमी हैं।
दो दिन पहले इसी मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकियों में तीन मृत बंदर मिलने का मामला सामने आया था। उस समय दूषित पानी पीने से कई बच्चों के बीमार पड़ने की खबरें भी आई थीं। इसके बावजूद प्रशासन ने स्थायी समाधान नहीं किया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह खुले में रखी पानी की टंकियां आसानी से दूषित हो सकती हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर यह स्थिति मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार अब टंकियों को पूरी तरह सुरक्षित रखने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पानी की टंकियों पर बंदरों के बैठने का मामला सामने आया था। कर्मचारियों को आदेश देकर पानी की सभी टंकियों को ढ़क दिया गया है। किसी भी तरह की समस्या स्टाफ और लोगों को नहीं हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। -मुकेश कुमार, डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed