सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mosquitoes increase with changing weather

Gurugram News: बदलते मौसम के साथ बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes increase with changing weather
विज्ञापन
मानेसर। शहर में बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप भी शुरू हो गया है। इसके चलते मानेसर के नखड़ोला और कासन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रोजाना वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। बुधवार को नखड़ोला पीएचसी में 55 मरीजों का ओपीडी उपचार हुआ, वहीं कासन पीएचसी में करीब 130 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंचे। मौसम में बदलाव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नखडोला पीएचसी केंद्र के डॉ. तरुन चोपड़ा व कासन पीएचसी केंद्र के डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि इलाज के लिए जो मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे हैं उन मरीजों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास के क्षेत्र में सफाई रखें और अगर बुखार या वायरल संक्रमण के लक्षण दिखें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed