सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MS Academy beat GDSA by 75 runs

Gurugram News: एमएस अकादमी ने जीडीएसए को 75 रन से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
MS Academy beat GDSA by 75 runs
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम।
एमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में एमएस क्रिकेट अकादमी ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीडीएसए को 75 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन अव्याण ने 47 रन बनाकर पारी को संभाला। उनका साथ अक्षत वर्मा ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 44 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में अभिनव सिंह (37 रन) और प्रथम मागो (25 रन) की पारियों की मदद से पूरी टीम 37.1 ओवरों में 212 रन बनाकर आउट हुई। जीडीएसए की ओर से गेंदबाजी में अक्षत वर्मा, प्रतीक गुर्जर और भविष्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोका।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीएसए की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। सलामी बल्लेबाज कबीर शेरावत (31 रन) और अक्षत वर्मा (44 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका। टीम के कप्तान विवान शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। एमएस अकादमी के गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की, जिसके परिणामस्वरूप जीडीएसए की पूरी टीम 37.3 ओवरों में मात्र 138 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में चमके लकी और दुष्यंत एमएस क्रिकेट अकादमी की जीत सुनिश्चित करने में लकी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, दुष्यंत ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में मात्र 8 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा राज, अव्याण, सर्वश और ध्रुव यादव को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed