सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Narrow roads from Rajiv Chowk to Delhi border are causing daily problems for commuters.

Gurugram News: राजीव चौक से दिल्ली बॉर्डर तक संकरी सड़कें राहगीरों को रोज कर रहीं परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Narrow roads from Rajiv Chowk to Delhi border are causing daily problems for commuters.
विज्ञापन
10 से 15 मिनट का रास्ता तय करने में लग जाता एक घंटे का वक्त
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। साइबर सिटी में कई हिस्सों में बने बॉटल नेक यानी संकरी सड़कें होने के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। खासतौर पर राजीव चौक, सुभाष चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक और दिल्ली बॉर्डर के पास सड़के संकरी होने के कारण हर रोज लंबा जाम लग रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। कई बार लोगों को 10 से 15 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे तक लग जाता है।



शहर में सबसे ज्यादा परेशानी राजीव चौक पर देखने को मिल रही है। यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड और पुरानी शहर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एक साथ पहुंचता है। सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों के दबाव अधिक होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर और सर्विस रोड होने के बावजूद भी नीचे का ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। इसी तरह सुभाष चौक पर भी सोहना रोड, साउथ सिटी, सेक्टर-47 और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सड़क संकरी होने और कट ज्यादा होने के कारण वाहन धीमी गति से निकलते हैं। बारिश के दिनों में यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक भी लंबे समय से जाम का बड़ा कारण बना हुआ है। यहां से मानेसर, पटौदी, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी वाहन गुजरते हैं।
सड़क के संकरे हिस्से और अव्यवस्थित कटों के कारण यहां अक्सर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। दिल्ली बॉर्डर के पास सिरहौल और कापसहेड़ा की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सड़कें कई जगह संकरी है। यहां हरियाणा और दिल्ली के बीच हजारों वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं। ऑफिस टाइम में यहां की स्थिति बेहद खराब रहती है।


बाइटस
रोजाना राजीव चौक से होकर ऑफिस जाता हूं। सुबह के समय यहां इतना जाम रहता है कि आधे घंटे का सफर डेढ़ घंटे में पूरा होता है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब ट्रैफिक पुलिस भी वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाती। - नरेंद्र, नौकरीपेशा




सुभाष चौक पर शाम के समय हालात बहुत खराब हो जाते हैं। कई बार स्कूल से बच्चों को लाने में काफी देर हो जाती है। -नीरज सिंह


दिल्ली बॉर्डर के पास हर रोज लंबा जाम लगता है। सिरहौल बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने में ही 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। -शिवम




बिलासपुर चौक पर भारी वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा है। यहां सड़क संकरी होने के कारण ट्रक धीरे-धीरे निकलते हैं। -सुनील कुमार


राजीव चौक और सुभाष चौक पर अगर ट्रैफिक सिग्नल और कटों को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाए तो राहत मिलेगी। -आर्यन कुमार




जाम के कारण एक दिन में कई चक्कर कम लग पाते हैं। इससे कमाई पर असर पड़ता है। समय पर पहुंचाना मुश्किल होता है। -प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed