सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NCC cadets made aware about cyber crime

Gurugram News: एनसीसी कैडेटों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets made aware about cyber crime
विज्ञापन
पटौदी। एनसीसी कैडेटों को साइबर अपराधों के बारे में मंगलवार को जागरूक किया गया। आश्रम हरि मंदिर में में चल रही 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उन्हें विस्तृत रूप से साइबर क्राइम मानेसर टीम के द्वारा जानकारी दी गई। पीएसआई विकास ने एनसीसी कैडेटों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ठगी, ओटीपी साझा करने के जोखिम तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया। बाद में उन्होंने कैडेटों को यूनिट के क्वार्टर गार्ड में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए क्वार्टर गार्ड के महत्व, उसकी संरचना, सुरक्षा, गार्ड माउंटिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस मौके कैंप कमांडेंट कर्नल एसके कौशिक ने कैडेटों को साइबर अपराधों से हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर कैडेटों को हथियारों की साफ-सफाई व रखरखाव की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed