{"_id":"6a3d1eed4b6fca615905afec","slug":"new-tools-for-teacher-evaluation-will-be-tested-throughout-the-month-of-july-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92529-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षक मूल्यांकन के नए टूल्स की जुलाई में पूरे माह होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षक मूल्यांकन के नए टूल्स की जुलाई में पूरे माह होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों से लिया जाएगा फीडबैक
गुरुग्राम। स्कूलों में शिक्षण की गुणवत्ता और शिक्षकों के प्रदर्शन के बेहतर आकलन के लिए तैयार किए जा रहे नए मूल्यांकन टूल्स की अब जुलाई माह में गहन जांच की जाएगी। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों और शिक्षा अधिकारियों ने इन टूल्स की उपयोगिता, प्रभावशीलता और व्यावहारिक पक्ष पर चर्चा की।
कार्यशाला में तय किया गया कि तैयार किए गए टूल्स को पहले चयनित स्कूलों में प्रयोग के तौर पर लागू किया जाएगा। जुलाई माह के दौरान शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर इनकी कमियों और खूबियों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक संशोधन कर इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। विशेषज्ञों ने कहा कि शिक्षक मूल्यांकन केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कक्षा शिक्षण, विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति, नवाचार और शिक्षण कौशल जैसे पहलुओं को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से नए मूल्यांकन टूल्स तैयार किए जा रहे हैं। कार्यशाला में डिजिटल माध्यमों के उपयोग, प्रश्न निर्माण, टूल्स की संरचना और उनकी जांच प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण दिया गया। एनपीएसटी दस्तावेज-2023 में निर्धारित मानकों के आधार पर शिक्षकों की क्षमताओं के आकलन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जुलाई में होने वाली जांच के बाद ही इन टूल्स के व्यापक उपयोग पर निर्णय लिया जाएगा। संवाद