सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NHAI inspected the cycle track and walking track

Gurugram News: एनएचएआई ने साइकिल ट्रैक और वॉकिंग ट्रैक किया निरीक्षण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
NHAI inspected the cycle track and walking track
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ बने साइकिल ट्रैक और वॉकिंग ट्रैक की खराब स्थिति व एक्सप्रेसवे पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों को लेकर निवासियों की ओर से उठाई गई चिंताओं पर एनएचएआई ने संज्ञान लिया है। शिकायत मिलने के बाद एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और निवासियों से समस्या के बारे में समझा।निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि साइकिल और वॉकिंग ट्रैक की जर्जर स्थिति, सुरक्षा से जुड़ी कमियों और एक्सप्रेसवे के कुछ स्थानों पर दुर्घटना की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रैक और सुरक्षा प्रबंधों की कमी के कारण सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों, साइकिल चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कुछ स्थानों पर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। एनएचएआई टीम ने निरीक्षण के दौरान आश्वासन दिया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले जरूरी सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और अगले करीब 15 दिनों के भीतर आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed