सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rosewood City has been without amenities for 25 years.

Gurugram News: रोजवुड सिटी में 25 साल से सुविधाओं का वनवास

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rosewood City has been without amenities for 25 years.
विज्ञापन
सेक्टर-49 की सोसाइटी में आयोजित संवाद में लोगों ने रखीं समस्याएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी सोसाइटी के लगभग 10 हजार निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां मुख्य समस्या सामुदायिक केंद्र का न होना है। आरोप है कि इरोस ग्रुप ने केंद्र का निर्माण अधूरा छोड़कर वह जमीन निजी बिल्डर को बेच दी। लोगों का कहना है कि यहां कागजों में विकास हो रहा है और असल में सुविधाएं वनवास पर हैं।
इसके साथ ही नगर निगम के अधीन आने के बावजूद यहां सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है, जिसे निवासी निजी खर्च पर ठीक कराते हैं। लोगों का कहना है कि यहां 25 सालों से सीवर लाइन की सही से सफाई नहीं हुई है। साथ ही, पुराने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण गर्मियों में भारी बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह सभी समस्याएं लोगों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर जल्द काम शुरू होंगे का मिलता है आश्वासन
पिछले करीब 25 साल से सोसाइटी में सीवर लाइनों की ठीक से सफाई नहीं हुई है। हमें खुद पैसे खर्च कर सीवर साफ करवाने पड़ते हैं। - अशोक यादव, अध्यक्ष

जब ट्रांसफार्मर लगाया गया था तब सोसाइटी में आबादी काफी कम थी। अब आजादी चार गुना बढ़ चुकी है, लेकिन वही पुराना ट्रांसफार्मर चल रहा है। - पुनीत आनंद, महासचिव

सीवर सफाई के बारे में अधिकारियों से पूछने पर जवाब मिलता है कि टेंडर हो चुका है और जल्द काम शुरू होगा, लेकिन आज तक सफाई शुरू नहीं हुई। - सुनील भूटानी, उपाध्यक्ष

हाल ही में सोसाइटी में एक 98 साल के बुजुर्ग की मृत्यु हो गई, जिसके शोक सभा का आयोजन करने के लिए सामुदायिक केंद्र न होने से परेशानी हुई। - दिनेश नरूला

सामुदायिक केंद्र सोसाइटी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग है। यदि यह केंद्र बन जाता है तो यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। - बृजमोहन शर्मा, सदस्य

टूटी सड़कें, धूल और सीवर की समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को होती है। कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। - सुनील सिंगल, सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed