{"_id":"69ad9e50a7c74b73c000bda0","slug":"video-huge-crowd-of-devotees-at-fair-in-gurugram-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
गुरुग्राम में चैत्र माह के अवसर पर आयोजित श्री शीतला माता मंदिर में लगने वाले चैत्र मेले के पहले वीकेंड पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और सगे-संबंधियों के साथ माता के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अनुमान है कि नवरात्रि के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ेगी, जिससे मंदिर परिसर की रौनक और बढ़ जाएगी। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं। अधिकांश भक्त पुल के माध्यम से जयकारे लगाते हुए मंदिर तक पहुंचे, जबकि कई श्रद्धालुओं ने मुख्य प्रवेश द्वार का उपयोग किया। प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।