{"_id":"69ae4ffae3fb3303310b237e","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-a-scrap-yard-in-kankrola-village-in-manesar-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: मानेसर में स्क्रैप यार्ड में आग की विकराल लपटें, बुझाने में जुटीं दमकल विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: मानेसर में स्क्रैप यार्ड में आग की विकराल लपटें, बुझाने में जुटीं दमकल विभाग की टीमें
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Fire
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानेसर के कांकरोला गांव में सोमवार सुबह एक खुले स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मानेसर फायर स्टेशन को तुरंत अलर्ट किया गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कंकरोला गांव में स्थित स्क्रैप के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर फायर स्टेशन की टीम तत्परता से मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग की भयावहता को देखते हुए, अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और जल्द से जल्द बुझाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विभाग की ओर से घटना की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि स्क्रैप यार्ड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।