सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Coconuts, betel leaves, and salt were found in the same condition at the burial site even after a year.

Shajapur News: विज्ञान को चुनौती, जैसे रखे थे एक वर्ष बाद भी समाधि स्थल वैसे ही निकले नारियल-पान और नमक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 03:13 PM IST
Coconuts, betel leaves, and salt were found in the same condition at the burial site even after a year.

शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया क्षेत्र में होली के पाचंवें दिन विज्ञान को चुनौती देने वाला नजारा हर वर्ष सामने आता है। दरअसल यहां बाबा गरीब नाथ की समाधि स्थल पर ध्वज चढ़ाया जाता है। ध्वज लगाने के लिए गहरा गड्डा खोदा जाता है। इस गड्डे में श्रद्धाल नारियल, पान और नमक रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है। खास बात यह है कि अगले वर्ष जब नया ध्वज चढ़ाने के लिए यह गड्डा खोदा जाता है तो नारियल, पान और नमक उसी स्थिति में मिलते हैं। जैसे रखे गए थे। श्रद्धालु इसे धर्म स्थल का प्रभाव और महिमा मानते हैं।

आयोजित कार्यक्रम में हजारों भक्तगण श्रद्धा, आस्था भक्ति के सागर में गोते लगाते हुए दिखाई दिए। बाबा गरीब नाथ की समाधि स्थल पर सागौन की लकड़ी से बने 85 फीट ऊंचे स्मृति ध्वज को चढ़ाया गया। यह परंपरा 725 वर्षों से चली आ रही है। आयोजन में भक्तों द्वारा बाबा के दरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं का मानना है कि जब ध्वज चढ़ाया जाता है, तब भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा भंवरे के रूप में ध्वज के ऊपर मंडराते हैं। ऐसे में श्रद्धालु भी बाबा की एक झलक पाने के लिए ध्वज के ऊपर ही निगाह जमाए रहे। ताकि बाबा के दर्शन करके उनके द्वारा मांगी गई मन्नत पूरी हो। आयोजन में आसपास के क्षेत्र से 50 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के साथ-साथ कई जन प्रतिनिधियों ने दरबार में पहुंचकर दर्शन किए।

ये भी पढ़ें- रंगों में डूबा भोपाल: इंदौर गेर की तर्ज पर निकला भव्य चल समारोह, ढोल-ताशों और गुलाल से सराबोर हुआ पुराना शहर

समाधि के बाद गंगा किनारे दिए थे दर्शन
बाबा गरीबनाथ का जन्म कब और कहां हुआ यह तो अज्ञात है। किंतु बताया जाता है कि बाबा संवत 1248 में झांसी के जूना मठ से तीर्थ यात्रा को निकले और अवंतीपुर बड़ोदिया में नेवज नदी किनारे सुरम्य स्थान देख कुटिया बनाकर मां लालबाई फूलबाई की सेवा करते हुए यहीं रहने लगे। बाबा ने संवत 1344 में चैत्र माह की पंचमी को एक उत्सव के रूप में समाधि ली। कुछ माह पश्चात सावन मास संवत 1345 में गांव के बुजुर्ग लोग जब तीर्थ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के सोरोंजी में गंगा स्नान कर रहे थे। तब एकाएक बाबा ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए। ग्रामीणों ने देखा तो बाबा गरीबनाथ से पुनः अवंतिपुर बड़ोदिया चलने को कहा गया तो उन्होंने मना किया। तब तीर्थयात्रियों ने उन्हें हठपूर्वक डोली में बैठा दिया। किंतु लश्कर के आसपास अन्तर्ध्यान हो गए और एक पत्र छोड़ गए। इसमें समाधि उत्सव का सम्पूर्ण विधान लिखा था। तभी से प्रतिवर्ष रंगपंचमी के अवसर पर ध्वज चढ़ाने के साथ मेले का आयोजन यहां होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी में अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने इन डॉक्टरों को किया सम्मानित

08 Mar 2026

झांसी में अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने शिक्षको को किया सम्मानित

08 Mar 2026

बहराइच: नल लगाने को लेकर हुई मारपीट में घायल भाई की मौत, गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

08 Mar 2026

कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर महिला दिवस पर पंजाब की महिलाओं को दी बधाई

गोंडा: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

08 Mar 2026
विज्ञापन

अमृतसर में ड्रग तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

08 Mar 2026

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव पर पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताई चिंता

08 Mar 2026
विज्ञापन

बिजली दरों में कटौती से पंजाबवासियों को बड़ी राहत, लोगों में खुशी की लहर

08 Mar 2026

अमृतसर में सस्ते दामों पर होंगे मेडिकल टेस्ट, सरबत दा भला चैरिटेबल लैब का उद्घाटन

08 Mar 2026

फगवाड़ा में प्रवासी मजदूर से मारपीट कर लूटे 1500 रुपये

Ujjain: रंगपंचमी पर महाकाल को चढ़ा केसरिया रंग, भस्म आरती से शुरू हुआ उत्सव; शाम को निकलेगी गेर

08 Mar 2026

Alwar News: अलवर में दो लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस की सक्रियता से बची जान

08 Mar 2026

महिला दिवस विशेष: संघर्षों को पार कर छोटी मेहरा बनीं बेटियों के लिए प्रेरणा, जीते कई मेडल

08 Mar 2026

पं. श्रीकांत मिश्र की 75वीं जयंती पर प्रो. ऋत्विक सान्याल ने अर्पित की संगीतांजलि, VIDEO

08 Mar 2026

अलीगढ़ की शिक्षिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किए अपने विचार साझा

07 Mar 2026

काशी में डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन ने मचाया धमाल, VIDEO

07 Mar 2026

सर्व समाज समिति के होली मिलन समारोह में खूब हुई मस्ती, VIDEO

07 Mar 2026

डीएम ने कंपोजिट विद्यालय कठेरुआ का किया निरीक्षण, स्कूल से नदारद तीन शिक्षिकाओं का वेतन रोका

07 Mar 2026

अमर उजाला नारी से शक्ति कार्यक्रम में अलीगढ़ की महिला अधिवक्ता यह बोलीं

07 Mar 2026

कानपुर: अष्टधातु की मूर्तियां चुराने में तीन गिरफ्तार, नौबस्ता क्षेत्र में होली के दूसरे दिन हुई थी वारदात

07 Mar 2026

कानपुर: कलश यात्रा निकाली, समापन पर पोथी पूजन

07 Mar 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अलीगढ़ की महिला पुलिसकर्मी बोलीं यह

07 Mar 2026

रार गांव में नई सहकारी समिति खुली, रमेशचंद्र अध्यक्ष निर्वाचित

07 Mar 2026

आधुनिकता की दौड़ में आज भी बुजुर्गों के हाथों में जीवित है टोकरी बुनने की कला

07 Mar 2026

आठ माह से मानदेय नहीं मिलने पर मनरेगा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO

07 Mar 2026

VIDEO: आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, कई बाइकों में मारी टक्कर; एक घायल

07 Mar 2026

Bareilly News: शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, टीईटी की अनिवार्यता का किया विरोध

07 Mar 2026

सोनीपत: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

07 Mar 2026

सिकंदराराऊ के जैन मंदिर में धूमधान से मना पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

07 Mar 2026

सोनीपत: 119 साल पुराना ब्रेड एंड पीस का नारा आधा-अधूरा, भारतीय परंपरा ही कर सकती है पूरा

07 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed