{"_id":"69a558d8a7a9663e2b0b80cf","slug":"a-geyser-explodes-in-kannad-blowing-off-the-roof-of-a-two-storey-house-shajapur-news-c-1-1-noi1355-4008909-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: कानड़ में गीजर में विस्फोट, दो मंजिला मकान की उड़ी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: कानड़ में गीजर में विस्फोट, दो मंजिला मकान की उड़ी छत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 03:53 PM IST
Link Copied
कानड़ नगर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक दो मंजिला मकान में गीजर विस्फोट से हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना डॉक्टर जयप्रकाश सोनी के निजी मकान में हुई। इसकी तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके से घबराकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की अंदरूनी व बाहरी दीवारों में दरारें पड़ गईं तथा छत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। घर के अंदर लगा एसी, सीमेंट की बनी पानी की टंकी, कमरों में किया गया पीओपी कार्य, लकड़ी का फर्नीचर और गैलरी के कांच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा सड़क तक फैल गया, जिससे कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। पास के एक अन्य मकान की छत को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
कमरे में लगा था गीजर, कई महीनों से बंद था
मकान मालिक राम सोनी ने बताया कि वे पहले ऊपर बने कमरे में रहते थे। जहां बाथरूम में गर्म पानी के लिए गीजर लगा हुआ था। पिछले कई महीनों से वे उस कमरे का उपयोग नहीं कर रहे थे और नीचे ही रह रहे थे। उनका कहना है कि संभवत बंद पड़े कमरे में लगे गीजर से गैस रिसाव हुआ हो और उसी के कारण यह हादसा हुआ हे।
पुलिस ने भी गीजर विस्फोट को माना कारण
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जहां प्रारंभिक जांच में पुलिस ने भी गीजर विस्फोट को ही हादसे का कारण बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में रखे बर्तन तक गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। मौके से मजदूरों ने मकान का मलबा भी हटाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।