{"_id":"69a50d8231a62bded8020ae0","slug":"video-sirmour-gulshan-fc-won-the-khalsa-football-cup-2026-title-by-2-0-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता खालसा फुटबाल कप 2026 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता खालसा फुटबाल कप 2026 का खिताब
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:39 AM IST
Link Copied
खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और गोबिंदगढ़ एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गुलशन एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गुलशन एफसी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर दो गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गोबिंदगढ़ एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन विपक्षी टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे सफलता नहीं मिल सकी। टूर्नामेंट का आयोजन मिलन सिंह व डीएफए सिरमौर द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरदार गुरमीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम गुलशन एफसी को 31,000 रुपये नकद पुरस्कार और सुंदर ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता गोबिंदगढ़ एफसी को 15,000 रुपये नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।