सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   23 lakh scam: EOW files FIR against 8 employees for withdrawing money from fake accounts at Bank of India bran

23 लाख का घोटाला: बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में फर्जी खातों से निकाली रकम, एमपी EOW ने की 8 कर्मचारियों पर FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 22 Apr 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो मध्य प्रदेश ने मुरैना में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 23 लाख रुपये के गबन का खुलासा किया है। मामले में 8 बैंक कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

23 lakh scam: EOW files FIR against 8 employees for withdrawing money from fake accounts at Bank of India bran
ईओडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने मुरैना स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में करीब 23 लाख रुपये के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद 8 बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू को बैंक प्रबंधन की शिकायत के आधार पर यह मामला मिला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2013 से 2016 के बीच शाखा में पदस्थ रहे हेड कैशियर महेंद्र सिंह बाजौरिया सहित अन्य कर्मचारियों ने मिलकर ग्राहकों के खातों से अवैध रूप से रकम निकाली। आरोपियों में गौरीशंकर राम, ऋचि तिवारी, इंद्रनाथ विश्वास, विकास शर्मा, विकास त्रिवेदी, विजय कुमार मेहता और सौरभ मिश्रा के नाम शामिल हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी खातों और दस्तावेजों का खेल
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ग्राहकों की जानकारी के बिना उनकी आईडी का उपयोग कर फर्जी बचत खाते खोले। इसके अलावा कुछ वास्तविक खातों का भी दुरुपयोग किया गया। आठ खाताधारकों की 11 एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट) को समय से पहले बंद कर दिया गया और प्राप्त राशि को फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लिया गया। आरोप है कि इस पूरी साजिश के तहत करीब 23,09,450 रुपये की राशि को जाली वाउचरों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए निकाल लिया गया। यह रकम खाताधारकों की जानकारी के बिना ट्रांसफर और आहरित की गई।

ये भी पढ़ें-  तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना...थार से लोगों को कुचलने वाले बेटे के MLA बाप के बयान की IPS एसो. ने की निंदा

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
ईओडब्ल्यू ने मामले में धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120B और Prevention of Corruption Act 1988 (संशोधन 2018) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ईओडब्ल्यू ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह संगठित तरीके से किया गया वित्तीय घोटाला है, जिसमें बैंक के अंदरूनी सिस्टम का दुरुपयोग किया गया। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर सुनीता सिंह पर लोकायुक्त की जांच शुरू, आय से अधिक संपत्ति का मामला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed