{"_id":"69e8579f5fbcceb5eb035d75","slug":"mp-news-ayush-jakhar-s-no-compromise-action-brought-to-the-limelight-by-action-against-mla-s-son-who-is-t-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दबंग IPS का ‘नो-कम्प्रोमाइज’ एक्शन, MLA के बेटे पर कार्रवाई से चर्चा में आए, कौन हैं आयुष जाखड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी में SDOP आयुष जाखड़ ने बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे पर सख्त कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरी हैं। राजनीतिक दबाव और धमकियों के बावजूद उनके इस कदम की जमकर चर्चा हो रही है।
आईपीएस आयुष जाखड़ और विधायक प्रीतम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पदस्थ आईपीएस आयुष जाखड़ भाजपा विधायक की धमकी के बाद चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की। इस पर विधायक ने उन्हें ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है’ और सरकारी आवास में गोबर भर देने की धमकी दी। इसके खिलाफ मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ भी विधायक के विरोध में आ गया है। वहीं, विधायक के बेटे के खिलाफ कार्रवाई के बाद आयुष जाखड़ की छवि एक सख्त और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में उभरी है। राजनीतिक दबाव के बावजूद कार्रवाई करने को लेकर उनकी तारीफ हो रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा शेल्टर होम, कैबिनेट बैठक आज
क्या है पूरा मामला?
शिवपुरी के करेरा क्षेत्र में एक घटना के बाद विधायक के बेटे पर आरोप लगा कि उसने अपनी थार से कई लोगों को टक्कर मार दी। इस मामले में एसडीओपी आयुष जाखड़ ने तुरंत केस दर्ज किया और आरोपी को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी। इसके बाद लोगों को टक्कर मारने वाले बेटे के पिता, यानी विधायक, ने आयुष जाखड़ को धमकी दे दी। इसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
ये भी पढ़ें- MP News: खरगे की टिप्पणी पर गर्माई सियासत, सीएम मोहन यादव बोले-सार्वजनिक माफी मागें कांग्रेस अध्यक्ष
कौन हैं आयुष जाखड़?
राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले आयुष जाखड़ पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने पीएमटी में टॉप किया और AIIMS Jodhpur से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। हालांकि, उनका मन डॉक्टरी में नहीं लगा, तो वे सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंच गए और चार साल में 2022 में आईपीएस बने। वर्तमान में वे शिवपुरी जिले के करेरा में एसडीओपी के रूप में तैनात हैं।
ये भी पढ़ें- Harsha Richhariya के बाद भारती चैतन्य ने लिया सन्यास, सुनिए क्या कहा?
पारिवारिक बैकग्राउंड भी खास
आयुष जाखड़ के पिता दिलीप जाखड़ भी आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें बचपन से ही अनुशासन और प्रशासनिक सेवा का माहौल मिला। यही वजह है कि वे अपने काम में सख्ती और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Polls: तमिलनाडु चुनाव में गरजे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बोले-लुटेरी सरकार को जनता जवाब देगी
पत्नी भी हैं IPS अधिकारी
आयुष जाखड़ की पत्नी अनु बेनीवाल भी 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल ग्वालियर में तैनात हैं और अपनी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। दोनों ने एक साथ ट्रेनिंग ली और अब मध्य प्रदेश कैडर में सेवाएं दे रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X