{"_id":"69e83ddec3481b3ba8067c8e","slug":"mp-news-shelter-homes-will-be-built-for-attendants-in-medical-colleges-in-madhya-pradesh-cabinet-meeting-tod-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा शेल्टर होम, कैबिनेट बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेगा शेल्टर होम, कैबिनेट बैठक आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए ठहरने की सुविधा बेहतर करने की तैयारी है। इसके तहत शेल्टर होम बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा, साथ ही मंडला में नए मेडिकल कॉलेज और गंभीर बीमारियों के इलाज के विस्तार पर भी फैसला हो सकता है।
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को अब ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकती है। सरकार शेल्टर होम बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिसका प्रस्ताव आज होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इस योजना के तहत तीमारदारों के लिए रुकने की व्यवस्था के साथ जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मामलों में जिला अस्पतालों से रेफर किए गए गंभीर मरीज भी इन्हीं संस्थानों में भर्ती होते हैं, जिससे उनके साथ आए परिजनों को ठहरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए शेल्टर होम की पहल की जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में संचालित मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निर्माणाधीन 9 नए कॉलेजों में भी यह सुविधा विकसित की जाएगी। इन नए संस्थानों के वर्ष 2028 तक शुरू होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में भीषण गर्मी, खजुराहो-नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री पार; इन 10 जिलों में लू का अलर्ट
मंडला में मेडिकल कॉलेज को मिल सकती है मंजूरी
कैबिनेट बैठक में मंडला में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भी स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा ‘सीएम केयर योजना-2026’ को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इस योजना के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें- MP News: खरगे की टिप्पणी पर गर्माई सियासत, सीएम मोहन यादव बोले-सार्वजनिक माफी मागें कांग्रेस अध्यक्ष
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X